रामनगर। 79 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक के निर्देशन में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में एनसीसी सीनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भर्ती के लिए छात्र-छात्राओं में अपार उत्साह देखा गया।

सर्वप्रथम, छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई, जिसमें दौड़, पुश-अप, चिन-अप और इंटरव्यू शामिल थे। इसके पश्चात कुल 200 छात्र-छात्राओं में से 30 छात्रों और 20 छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने कैडेट्स को अनुशासित रहकर अध्ययन के साथ-साथ एनसीसी गतिविधियों में भी नियमित और सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्रशेखर मिश्र, फर्स्ट ऑफिसर जफर अली, सुबेदार मेजर राकेश चौहान, जेसीओ प्रदीप रोका, हवलदार किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com