काशीपुर। कांग्रेसी नेता और शायर इकबाल अदीब के वालिद मुबारक हुसैन उर्फ अहमर काशीपुरी का आज इंतकाल हो गया। मौहल्ला अल्ली खां निवासी अहमर काशीपुरी शायरी के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे। वह लगभग 94 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर साहित्य से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने दु:ख व्यक्त किया है। अहमर काशीपुरी अपने पीछे पांच पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके इंतकाल पर दु:ख व्यक्त करने वालों में शायर आसिम काशीपुरी, नवचेतना सांस्कृतिक मंच के विमल गुड़िया, अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, पकंज पंत, जितेंद्र सरस्वती, अशरफ सिद्दीकी, राशिद फारुखी, अफसर अली, फिरोज हुसैन, माजिद अली, रईस सिद्दीकी, अकरम बेग आदि शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com