नटराज मार्शल आर्ट योगा अकादमी द्वारा रॉयल सिटी काशीपुर में कराटे बेल्ट एग्जाम किया गया जिसमें 40 बालक बालिकाओं ने प्रतिभा किया। इस एग्जाम प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमिटी द्वारा किया गया मुख्य कोच मिंटू कुमार सैनी द्वारा मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी का माला अर्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी ने कहा की प्यारे बच्चों योग्यताएं काम से बनती हैं जन्म से हर व्यक्ति शून्य होता है। जब इंसान करवट बदलता है तो दिशा बदलती है। और जब समय करवट बदलता है तो दशा बदलती है। आप अपने काम से अपने कार्य से दिशा नहीं दशा बदलें उन्होंने बच्चों में ऊर्जा भरते हुए कहा की कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिएं एक बच्चा जब जन्म लेता है तो उससे बैठना भी नहीं आता लेकिन हिम्मत करते-करते बैठना चलना दौड़ना खेलना शुरू कर देता है। अगर वह चोट से डर जाए तो आगे नहीं बढ़ सकता। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी ने येलो बेल्ट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर अकादमी के मुख्य कोच मिंटू कुमार सैनी, बेल्ट एक्जामिनर सेंसेइ कृष्ण कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉक्सिंग कोच पूरन पांडे, महिला कोच नेहा यादव, पूजा मौर्या, स्नेह प्रताप, अविरल सक्सेना, संजय राठौर व बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक गण उपस्थित रहें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com