ठाकुरद्वाराl पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ठाकुरद्वारा के पदाधिकारियों ने व्यापारियों व अन्य लोगों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपाl मंगलवार को एसडीएम कोर्ट सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हर वर्ष सितंबर माह में विधिक बाट- माप विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमें व्यापारियों के इलेक्ट्रॉनिक/ बांटो पर मोहर लगाई जाती है इस बार किसी कैंप लगाने की कोई सूचना नहीं है आरोप है कि नगर में कुछ प्राइवेट व्यक्ति विभाग की मोहरे व हस्ताक्षर लगी बुक लेकर व्यापारियों से कह रहे हैं कि इस बार कैंप नहीं लगेगा व दुकानदारों से सरकारी शुल्क से अधिक पैसा दबाव के साथ वसूल रहे हैं जिससे राजस्व को हानि हो रही है व्यापारियों की मांग है कैंप लगवाया जाए और ऐसे अनधिकृत लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कराई जाएl नगर में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए डाकघर व स्टेट बैंक अधिकृत हैं परंतु दोनों ही स्थानों पर आधार कार्ड बनाने का कार्य काफी समय से बंद पड़ा है जिससे व्यापारी व नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl नागरिकों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र समाधान कराया जाएl व्यापारियों ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते शहर में सोशल डिस्टेंसिंग व फेस माक्स लगाने के लिए कड़ाई से पालन कराने हेतु प्रशासन व पुलिस को निर्देशित करने की मांग की है व नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे दो प्रतिक्षालो का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएl इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल, मयंक सिंघल, किफायत उल्ला खां, राजपाल सिंह आदि व्यापारी गण मौजूद रहेl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com