(सगीर चंकी पांडे,मंडल क्राइम रिपोर्ट) बिलारी। ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी में सोमवार को हिंदी! दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक प्रोफेसर मुकुट से प्रबंधक बलराम शर्मा प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह एवं मुन्ना सिंह सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया अकरम का प्रारंभ संस्था के संस्थापक मुकुट सिंह ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुष्प भेंट कर सभी का स्वागत किया डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह शाक्य स्वागत गीत प्रस्तुत कर के महत्व उद्देश्य एवं प्राथमिकता की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान मुन्ना सिंह प्रोफेसर मुकुट सिंह के जीवन नृत्य एवं उनके द्वारा भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार उन्नयन व संवर्धन मैं योगदान को विस्तार से बताया। हिंदी दिवस पर प्रोफेसर मुकुट सिंह को हिंदी की अतुल्य सेवा के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान,कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने हिंदी भाषा को धरातल प्रदान करने के लिए इच्छाअनुसार शपथ ली। डॉ मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि वह.अपने दोनों पुत्रों व संपर्क में आने वाले छात्र छात्राओं को शुद्ध हिंदी बोलना, पढ़ना,लिखना, समझना सिखाने की शपथ लेते है। श्रीमती सुभाषिनी वर्मा ने कहा कि मैंने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में ना पढ़ा कर हिंदी माध्यम वाले स्कूलों को सिर्फ इसलिए चुना जिससे मैं निरंतर हिंदी की सेवा करती रहूं। बलराम शर्मा ने कहा कि वह हिंदी प्रचार प्रसार के लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहते है तथा कामकाज में हिंदी का ही अधिकतर प्रयोग करते है। प्रचारक डॉ अशोक कुमार सिंह ने हिंदी के इतिहास पर गहन चर्चा की तथा हिंदी को कैसे जन-जन की भाषा बनाया जा सकता है इसके भी सुझाव दिए। इस बाबत ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक मुकुट सिंह ने कहा कि किसी भी भाषा के चार सोपान होते हैं बोलना लिखना पढ़ना एवं समझना यदि चारों सोपान अच्छी तरह से सिखाए जाएं तो भाषा सीखना बहुत ही सरल हो जाता है। कहा कि भाषा में सरल शब्दावली का प्रयोग करने से समझने में आसानी होती है। इस दौरान डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर वैभव राघव, डॉक्टर जयपाल सिंह,डॉ हरबीर सिंह, डॉक्टर संजय यादव, डॉ अरशद अली, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती रेनू सिंह, अजय सिंह, महेश कुमार, आदिल हुसैन, आशीष कुमार जादौन, उमेश कुमार सिंह, शुभेन्द्र प्रताप,रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पातीराम, रिंकू यादव, शिवचरण, श्रीमती मधु आदि सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
