विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं।

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत के नौ विकेट गिर गए हैं। जोश हेजलवुड ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्या ने 28 गेंद पर 18 रन बनाए।

IND vs AUS Live Score: बुमराह को जम्पा ने किया आउट

जसप्रीत बुमराह भी बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। एडम जम्पा ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत ने 46 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 15 और कुलदीप यादव पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs AUS Live Score: शमी भी पवेलियन लौटे

मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। शमी ने 10 गेंद पर छह रन बनाए।

IND vs AUS Live Score: भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त

भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने पांच विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 64 और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

178 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। अब लोकेश राहुल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। राहुल अर्धशतक लगाकर जमे हुए हैं और उनसे भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है। राहुल को अंत तक क्रीज पर रहकर बड़ा स्कोर बनाना होगा। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5 है।

Ind vs Aus Live: राहुल ने लगाया अर्धशतक

केएल राहुल ने मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 35 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 50 और रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर ली है। राहुल से सबको उम्मीद है कि वह अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में बदलें।

Ind vs Aus Live: भारत का स्कोर 32 ओवर में 162/4

भारत की पारी के 32 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने चार विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 45 और रवींद्र जडेजा पांच रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों से टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

Ind vs Aus Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हो गए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

Ind vs Aus Live Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने फाइनल में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे में उनका 72वां अर्धशतक है। विराट ने लगातार पांचवीं पारी में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में भी ऐसा किया था।

Ind vs Aus Live Score: कोहली के 750 रन पूरे

भारत ने 22 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 42 और केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर ली है। कोहली ने अपनी पारी के दौरान विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 750 रन भी पूरे कर लिए।

WC 2023 Live Score: राहुल-कोहली जमे

केएल राहुल और विराट कोहली ने तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। कोहली 35 और राहुल 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

WC 2023 Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/3

भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 16 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34 और केएल राहुल 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी कर ली है। विराट और राहुल से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

Ind vs Aus Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/3

भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 30 और केएल राहुल सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों से भारतीय प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।

Ind vs Aus Live Score: श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके।

Ind vs Aus Live Score: रोहित शर्मा को मैक्सवेल ने किया आउट

भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया। रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 23 और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर नाबाद हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com