बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। प्रदेश भर में आज से अलगे चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी जिले के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
