ब्रेकिंग मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर बना ढेला नदी का पुल पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके दौरान पुल दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है जहां किसी भी तरह से पुल पर वाहनों की आवा जाही बंद है जिसके कारण लोग पुल के नीचे के रास्ते से होकर अपनी जान खतरे में डालकर नदी को पार करने में लगे हैं जिसके कारण कुछ लोग तो पानी में गिर तक गए हैं और कई गाड़ियां भी नदी में फस गई इसको जेसीबी के सहारे से निकाला गया है लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस नदी को पार करने में लगे हैं लेकिन कोई भी प्रशासन कर्मचारी मौजूद नहीं है सूत्रों की माने तो इस नदी से टेक्टर टोली के सहारे 20 रुपए में नदी को ट्रैक्टर ट्रॉली के सहारे गाड़ियां और सवारियों को पार कराया जा रहा है अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
