(सगीर चंकी पांडे) ठाकुरद्वाराl अभाकिमस के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा पारित तीन अध्यादेश व नए बिजली बिल व डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपाl सोमवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को सौंपा’ ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा अमल किए गए यह तीन किसान विरोधी अध्यादेश( क) कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार( संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश 2020 (ख) मूल्य आश्वासन पर (बंदोबस्ती व सुरक्षा) समझौता कृषि सेवा अध्यादेश( ग) आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन) 2020 को पारित कराकर कानून की सूरत देने की योजना सरकार की है किसान विरोधी हैl अभाकिमस मांग है कि 5 जून 2020 को किसान विरोधी तीन अध्यादेश व नए बिजली विल और पेट्रोल-डीजल के वढ़े दाम वापस लिए जाएंl इस दौरान कैलाश सिंह, प्रीतम सिंह, खुशीराम, दयाराम साहनी, हरपाल सिंह, नत्थू सिंह, जगदीश पांडे, हरस्वरूप सिंह महिपाल सिंह, नरेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेl

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
