कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच खबर है कि सत्र के पहले दिन ही मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े और परवेश साहिब सिंह सहित 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन करीब 30 सांसद और 50 से ज्यादा संसद के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सांसदों में मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, हनुमान बेनीवाल, जामयांग शेरिंग नामग्याल और परवेश साहिब सिंह शामिल हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संचालक बेनीवाल की पहले जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आईसीएमआर की ओर से कराई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। आईसीएमआर ने बताया कि सांसदों व अन्य अधिकारियों पर 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए।

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को खुद को क्वारंटीन करने को कहा गया है।

पिछले 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत
देश में कोरोना का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 लोगों की मौत हो गई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है।

कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई है। आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com