काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवी वरिष्ठि अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा जितेंद्र देवांतक द्वारा भगवान वाल्मीकि की आरती की गई । शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां अखाड़े बैंड बाजा ने पूरे शहर को वाल्मीकि भक्ति में मगन कर दिया। शोभा यात्रा के अध्यक्ष कुंवर हर्ष रत्नाकर व नैनसी रत्नाकर ने भगवान परशुराम की आरती की तथा विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की । इस मौके पर समिति अध्यक्ष हर्ष रत्नाकर, नैनसी, रत्नाकर जितेंद्र देवांतक, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट , भास्कर त्यागी ऐडवोकेट,विजेंद्र धीरे , हिमांशु गौरव ,तनुज कुमार, शोभित राजा सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के अध्यक्ष कुंवर हर्ष रत्नाकर के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com