चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश के दौरे में रहेंगे। गृह मंत्री शाह यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
आज संभागीय बैठकों में लेंगे भाग
जबलपुर पहुंचे अमित शाह ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे।
चुनावी रणनीति पर चर्चा
तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री शाह यहां चुनावी रणनीति के तहत पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही टिकट कटने से नाराज नेताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान शाह 10 संभागों की बैठक लेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के चलते आज शनिवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाह तीन दिनों तक प्रदेश में ही रहेंगे। यहां पर बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा, हम वादे पूरे न करें तो अगली बार वोट मत देना
प्रियंका ने कहा कि मैं अमेठी में पिता के साथ गई थी। वहां लोगों ने पीएम राजीव से कहा था कि सड़क बनवाएं, वहां की जनता जागरुक थी, आप कब जागरुक होंगे? आज मध्यप्रदेश में पलायन हो रहा है। लोगों को कोरोना में कोई राहत नहीं मिली, केंद्र सरकार जीएसटी लाई तो उससे मुसीबत बढ़ गई। किसानों को राहत नहीं मिली, मनरेगा को कमजोर कर दिया गया। रोजगार के माध्यम बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आने पर कांग्रेस आपके वादे पूरे न करे तो अगली बार उसे वोट मत दीजिएगा।
प्रियंका से पहले कमलनाथ ने मंच से कहा कि 17 तारीख का चुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है। दमोह में कांग्रेस ने 57 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। मैं मुख्यमंत्री था, चाहता तो मैं भी सौदा कर सकता था। कांग्रेस को सच्चाई का साथ देना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप दमोह की रक्षा करेंगे। पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेंगे। प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है।
सीएम शिवराज ने कहा कि आज फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर प्रियंका आ रही हैं, मैं सबसे पहले तो प्रियंका से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस चाहती है भगवान राम का चित्र निकाल दें। महाकाल के चित्र निकाल दें, राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे, भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य हैं।
प्रियंका गांधी के बयान
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, कुछ हटके बोलना चाहती हूं। जनता की क्या उम्मीद है नेता से, नेता का जीवन सादगी भरा होगा। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं। खाली पद भरे नहीं जा रहे। देश की संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को कौड़ियों के दाम पर सौंप दी। इनसे रोजगार कैसे बनेंगे।
प्रियंका गांधी से सीएम शिवराज के सवाल
- मैं सबसे पहले तो प्रियंका जी से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है?
- कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होडिंग लगाए जा रहे हैं। वह निकल जाए महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो
- राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य हैं
- भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे
- अब तो तारीख पता है 22 जनवरी, अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा होनी है, महाकाल लोक बना आपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्यों है आपको
- अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हों, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते। लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?
शिवराज ने कहा, मैं आज फिर पूछ रहा हूं साहस है तो जवाब दें
- गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो 1000 रुपये देते थे, कमलनाथ जी ने उसे क्यों बंद किया?
- संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए
- बेटा बेटा-बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए
- बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए?
- तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की?
- किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी?
- गरीबों के मकान जो प्रधानमंत्री जी ने भेजे थे, वापस क्यों कर दिए? प्रियंका जी जवाब देना पड़ेगा, कमलनाथ जी ने 2 लाख से ज्यादा मकान वापस कर दिए
- एक और बड़ा अपराध किया 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ। हर गांव में हर घर में टोटी वाला नल लगाकर जल देने के लिए आपने महिलाओं के साथ अन्याय किया।जल जीवन मिशन शुरू ही नहीं किया और फिर कह रहे हैं
- आपने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे, 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो
- सबका कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं किया
- पहले कांग्रेस यह स्वीकार करे कि पहले हमने जो वचन पत्र दिया था, वह झूठा था, हमने वादे पूरे नहीं किए अब यह नया झूठ पत्र लेकर आ गए हैं, पहले इन प्रश्नों का जवाब मैडम प्रियंका को देना पड़ेगा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब काफी कम वक्त बचा है। इसलिए बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज बुंदेलखंड में प्रियंका की इस साल पहली चुनावी सभा है।
बुंदेलखंड की धरती पर प्रियंका गांधी की पहली सभा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दमोह आ रहीं प्रियंका गांधी की इस विधानसभा चुनाव में ये पहली सभा है, जो बुंदेलखंड में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सभा के दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, जिन्हें जिताने की प्रियंका गांधी मंच से अपील करेंगी। प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सभा की तैयारियां पूरी
प्रियंका गांधी की चुनावी सभा स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल मैदान में होनी है, जिसके लिए विशाल पंडाल लगाया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर करीब 30 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। महाराणा प्रताप स्कूल का मैदान करीब 10 एकड़ का है, जिसमें हजारों लोग एक साथ बैठकर किसी नेता का भाषण सुन सकते हैं। प्रियंका गांधी की सभा में हजारों-लाखों लोगों की भीड़ आने की उम्मीद जताई गई है।
प्रियंका गांधी पहुंची दमोह हेलीपैड से सीधे कांग्रेस कार्यालय जाएंगी। उसके बाद घंटाघर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, उसके बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा स्थल महाराणा प्रताप ग्राउंड पहुंचेंगी।
प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर दमोह में अलर्ट
दमोह में प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। हेलीपैड स्थल होमगार्ड ग्राउंड की तीन किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स कार्यालय के नियम एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शनिवार को दमोह आगमन पर उनकी सुरक्षा श्रेणी (z+) एवं संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक अग्रवाल ने हेलीपैड स्थल होमगार्ड ग्राउंड दमोह के तीन किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हार्ट बैलून, अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए रेड जोन, फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
यह आदेश 28 अक्बतूर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन पाए जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।10:52 AM, 28-OCT-2023

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
