कोतवाली क्षेत्र के गाँव फैजुल्लागंज निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि बीती रात 10 बजे जब उसका पति काम से बाहर गया था उसी समय गाँव का एक युवक उसके घर पर आया और उसके गेट पर आकर गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब आवाज़ सुनकर वह बाहर आई तो उक्त नशेड़ी युवक ने उसके व उसके सास ससुर के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। महिला का कहना था कि उक्त युवक हर समय नशे में रहता है और कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
