आज फिर सरकारी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उठाई आवाज

सोमवार ‘को सामाजिक कार्यकर्ता फरजंद अली वारसी निवासी मोहल्ला चमन सराय ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर सीएमएस डॉक्टर प्रभाकर बंधु से मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय और राज्य स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी, सीएमओ संभल के नाम सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि कि 2 वर्ष पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश भर में 87 ब्लड बैंक बनाए जाने की घोषणा की थी सम्भल में लगातार सामाजिक कार्यकर्ता जिला अस्पताल में ब्लड बैंक बनाए जाने की मांग कर रहे थे केंद्र मंत्री की घोषणा के चलते 1 नाम जनपद संभल का भी आया और जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित करने के लिए उपकरण लगा दिए गए लेकिन पैथोलॉजिस्ट ना होने की वजह से ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो सका कई बार इस संबंध में ज्ञापन एवं पत्र दिए गए एक बार फिर से इसी मांग को दोहराते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि एक ऐतिहासिक और आबादी वाला शहर है यहां लाखों की आबादी है और लोगों को ब्लड की जरूरत के लिए दूर तक भागना पड़ता है तब तक मरीज की जान पर बन आती है जनता के हित के लिए शासन को तमाम प्रक्रिया पूरी करते हुए का संचालन करना चाहिए और पैथोलॉजिस्ट की तैनाती करनी चाहिए। साथ ही समस्या से निपटने के लिए ब्लड बैंक के संचालन को सुझाव देते हुए कहा जब तक पैथोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं होती प्राइवेट लैब से बात कर पैथोलॉजिस्ट की तैनाती कर लिए जाए ताकि ब्लड बैंक का संचालन हो सके। सीएमएस ने ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही के लिए शासन को लिखने व प्रयास करने का आश्वासन दिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com