नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार जाना तय है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
25
रजतः 35
कांस्यः 40
कुलः 100

महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।

तीरंदाजी में ओजस को स्वर्ण, अभिषेक को रजत

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो पदक मिले हैं। ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता है। फाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला था। ऐसे में देश को दोनों पदक मिलने तय थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों को पदक का रंग तय करना था। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत जीता।

आज के दिन भारत का शेड्यूल

सुबह 6:10 बजे, तीरंदाजी – महिला कंपाउंड (कांस्य पदक प्लेऑफ) अदिति गोपीचंद

सुबह 06:30 बजे, तीरंदाजी – महिला कंपाउंड फाइनल, ज्योति सुरेखा

सुबह 7.00 बजे, कबड्डी – महिला टीम फाइनल, भारत बनाम चीनी ताइपे

सुबह 7:10 बजे, तीरंदाजी – पुरुष कंपाउंड फाइनल, अभिषेक वर्मा बनाम ओजस देवताले

सुबह 7:30 बजे से, कुश्ती, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा, यश

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, दीपक पुनिया

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 97 किग्रा, विक्की

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा, सुमित

सुबह 11:30:00 बजे, क्रिकेट – पुरुष क्रिकेट फाइनल, भारत बनाम अफगानिस्तान

दोपहर 12:30 बजे, कबड्डी – पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ईरान

दोपहर 12:30 बजे, बैडमिंटन – पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी

दोपहर 1:30 बजे, हॉकी, महिला टीम (कांस्य पदक प्लेऑफ) भारत बनाम जापान

दोपहर 1:30 बजे से, सॉफ्ट टेनिस, पुरुष एकल, अनिकेत पटेल

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com