काशीपुर तीन टावर काशीपुर निवासी मोहसिन पुत्र सदाकत हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीती 30 अगस्त को अज्ञात चोर उसके घर की खिड़की तोड़कर मोबाइल फोन, चांदी के आभूषण, नगदी , आधार कार्ड बैंक की पासबुक आदि चुरा कर ले गए, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया और सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तीन अज्ञात व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अनजान देने के फिराक में कब्रिस्तान की तरफ देखे गए हैं। पुलिस ने मुखबीर की सटीक सूचना पर तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने तीनों के पास से अवैध तमंचा चाकू और कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ विधायक निवासी आर्य नगर , दूसरे ने अपना नाम बंटी सैनी उर्फ लंगड़ा निवासी बड़े गुरुद्वारे के पास कटोराताल तथा तीसरे ने अपना नाम मोहम्मद रब्बानी पुत्र फरियाद हुसैन निवासी ग्राम कुंडा बताया। आज घटना का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने कोतवाली परिसर में बताया कि कड़ी पूछताछ के दौरान इन्होंने मोहसिन के यहां हुई चोरी करने में अपना हाथ बताया पुलिस ने उनकी निशान देही पर घर से गया चोरी का समस्त सामान बरामद कर लिया है। इन्होंने बताया कि यह नशे की लत को पूरा करने की वजह से चोरियो को अंजाम देते हैं । पुलिस इन तीनों का अपराधिक इतिहास खागलने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
