(सगीर चंकी पांडे,मंडल क्राइम रिपोर्टर) ठाकुरद्वारा तहसील ग्राम नहं टोरा के मौजूदा प्रधान पुत्र ने आवास योजना दिलाने को लेकर मांगे 40000
अवैध वसूली का धंधा जारी
तहसील ठाकुरद्वारा ब्लॉक के गांव नटोरा में। अाबास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान सबरी के पुत्र ने ग्रामीण से मांगे 40000 रुपए। निवासी नटोरा कमरुद्दीन मिर्जा ने आरोप लगाया है कि प्रधान पुत्र ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 40000 रुपए मांगे। पैसे ना देने पर आवास गांव के ही अपात्र व्यक्ति को दे दिया गया है । अब सवाल उठता है जहां भारत सरकार गरीब जनता को फ्री में आवास मुहैया करा रही है। वही ग्राम प्रधानों द्वारा आवास दिलाने के नाम पर अबैध बसूली कि जा रही हैं। आए दिन ग्रामीण ग्राम प्रधानों पर आरोप लगाते रहते हैं। ग्राम नटोरा में भी ग्रामीण ने प्रधान पुत्र पर आरोप लगाया है जबकि ग्रामीण की वास्तविक माली हालत काफी खराब है। रहने के लिए उसके पास न तो मकान है न फसल के लिए खेती। ग्रामीण के पास चार लड़कियां है जो इस हालत में अपने परिवार का पालन पोषण काफी मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान को 40000 रुपए कहां से दे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पुत्र की शिकायत मीडिया कर्मियों से करते हुए इंसाफ के लिए गुहार लगाई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
