काशीपुर, बुधवार को लगातार 11वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा स्वास्थ्य कैंप के जरिए द एलीट क्लब ने लोगों को बड़ी राहत प्रदान की । इस दौरान लोगों ने भी द एलीट क्लब का दिल से शुक्रिया अदा किया । द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख़्तर ने फीता काटकर निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की प्रभु नेत्रालय के सहयोग से लगाए जा रहे नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविरो के जरिए सैकड़ों रोगियों को फायदा हो रहा है । पिछले दो महीने से लगातार शिविर लगाए जा रहे है जो की पूरी तरह मुफ्त है यहां तक कि मरीजों को लाने और ले जाने सहित खाने की व्यवस्था भी मुफ्त की गई है। उन्होंने कहा की जन सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया जाता रहेगा।
द एलीट क्लब काशीपुर के सौजन्य से और प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर के सहयोग से आंखों कि सभी बीमारियों ओर ऑपरेशन सम्बन्धित बुधवार को निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 300 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए और हॉस्पिटल प्रबंधन ने लगभग 50 से ज्यादा मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चिन्हत किया। द एलीट क्लब काशीपुर के महासचिव अली अनवर एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की मरीजो को प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर मे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया है अली अनवर ने यह भी बताया कि मरीजो को ऑपरेशन के लिए घर से फ्री लेकर जाया जाता है जो मरीज कैम्प मे किसी कारण नहीं आ सके है वह बाद मे आकर सम्पर्क कर सकते है। अली अनवर एडवोकेट ने बताया कि द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख्तर जी के आह्वान पर शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रों मे सिलसिलेवार तरीके से सामाजिक कार्य ओर जनहित से जुड़े मुद्दों पर द एलीट क्लब गंभीरता के साथ प्रयासरत है और भविष्य मे भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा। कैंप मे आलंगीर, राशिद अंसारी, दानिश चौधरी, हाजी राहिल, मोहम्मद साहिल, सुशील प्रजापति, शहज़ाद रॉय, मोनिश आशी, राजा पाठन, अतुल कुमार, प्रतीक सुखीजा, नौशाद अली, प्रोफेसर मिर्जा नदीम बेग, फैजान मालिक, मोहसिन सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com