महुआखेड़ागंज। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती से पूर्व स्वच्छ भारत मिशन व सेवा पखबाड़े के अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया इस मोके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन ओर नगर पालिका परिषद के ईओ सतीश कुमार की अगुवाई में स्थानीय हाट बाजार और सार्वजनिक स्थानों के साथ ही बाजार स्थित कब्रिस्तान के पास बने पालिका के बरवाला तालाब पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ओर पालिका टीम ने सयुंक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाते हुए विशेष साफ सफाई की ओर झाड़ू लगाई। विधित हो की गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार के आह्वान पर 1 घँटे स्वच्छता के प्रति साफ सफाई करने पर जोर दिया जा रहा है जिससे अपने घर व आसपास गन्दगी दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता श्रमदान किया गया जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों की भी भीड़ उमड़ी ओर स्वच्छता श्रमदान किया गया। यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन ने कहा कि गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए विधिवत रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा जिससे देश को गन्दगी मुक्त कर स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया जा रहा है ऐसे में केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार द्वारा सभी नगर निगमों, पालिकाओं, व पंचायतो ओर गांव कस्बों के गांधी जयंती से पूर्व व बाद में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करने के लिये जागरूक किया जा रहा है और लोग जागरूक भी हो रहे है। इसलिए प्रदेश सरकार साफ सफाई पर बखूबी ध्यान दे रही और लोगों में जागरूकता लाने के लिए पखवाड़े, कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे जिससे स्वच्छता श्रमदान किया जा सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
