वीडियो के साथ सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है। इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं। लंदन से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मार्निंग वॉक कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो एक्स पर फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश के साथ पोस्ट किया है। सीएम वीडियो में लंदन की सड़कों पर सुबह की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में एक जगह वह पक्षियों को भी दाना डाल रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है।
इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं। आइये हम सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सीएम का व्हाट्स एप चैनल शुरू
शनिवार को मुख्यमंत्री का एक ऑफिशियल व्हाट्स एप चैनल भी शुरू हुआ। इसके माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। सीएम ने कहा कि उनके लिए राज्य हित के साथ जनहित सर्वोपरि है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिए लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
