काशीपुर की थाना आईटीआई पुलिस और वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां हाथी दांत की तस्करी कर रहे हैं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास है हाथी दांत को बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
आज काशीपुर के थाना आरटीआई में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि थाना आईटीआई पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के पास बन्ना खेड़ा स्थित फ्लाईओवर पुल के नीचे एक बाइक पर एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों को रोका तो उनके पास एक हाथी दांत जिसकी लंबाई 34 इंच यानी 2 फीट 8 इंच बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए है, पुलिस ने हल्द्वानी निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह और मनोज वोरा सहित सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत जो की चंपावत की बताई जा रही है को गिरफ्तार किया है। थाना आईटीआई पुलिस और आलाधिकारी हाथी दांत के तीनों तस्करों से गहन पूछताछ में जुटे हैं जिससे उत्तराखंड में वन जीव तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। तीनो तस्करों को दबोचने में सफलता प्राप्त करने वाली टीम में शामिल आईटीआई थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार,पेगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार,सोमवीर सिंह,हेमचंद्र,शैलेंद्र सिंह समेत वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र और वन दरोगा सुनीता बेलवाल,राजेंद्र सिंह की इस बड़ी सफलता पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पीठ थपथपाई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com