उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया। गंगोत्री हाईवे पर एक बोलेरो वाहन चालक की सूझबूझ से चार यात्रियों की जान बच गई। वाहन के ब्रेकफेल होने पर चालक ने वाहन को पहाड़ से टकरा दिया, जिससे वह सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची धरासू पुलिस व स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया। थानाध्यक्ष धरासू प्रमोद उनियाल ने बताया कि सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। अगर जरा भी चूक होती हो बड़ा हादसा हो सकता था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
