दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे। सेलाकुई के बायाखाला में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई बहन झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।शनिवार को सोनिया (9) और मयंक (6) पुत्र मनोज निवासी बायाखाला किराए के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पतंग बिजली के तारों में फंस गई। दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे। आनन फानन में दोनों को सेलाकुई सिथत निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मयंक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
