मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1400 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com