पॉक्सो अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । बच्चों ko गुड टच बेड टच के क्रम में सुरक्षित व्यक्ति के बारे में बताया गया । बालिकाओं को शोर्ट फ़िल्म के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम तथा स्वयं को कैसे सुरक्षित रखना है के संबंध में जानकारी दी गई । बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संबंध में भी जानकारी दी गई । बालिकाओं को बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत बाल अधिकारों के संबंध में भी अवगत कराया गया । यदि कोई बच्चा किसी समस्या में है तो क्या प्रक्रिया अपनानी है उस संबंध में भी जानकारी दी गई । इस मौक़े पर व्योमा जैन ज़िला प्रोबेशन अधिकारी , श्री सतीश चौहान अनमोल फ़ाउण्डेशन , श्रीमती निशा सिंह विद्यालय प्रबंधक , श्री हरेंद्र , तथा विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com