जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन अब माना जा रहा है कि बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं। प्रदेश में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की चर्चाओं पर बागेश्वर उपचुनाव के बाद विराम लग सकता है। उपचुनाव के लिए कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस संबंध में चर्चा हुई है। वर्तमान में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली है। इसके अलावा सरकार ने निगम, बोर्डों में दायित्वों का आवंटन नहीं किया है। लंबे समय से धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार व दायित्व आवंटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। रविवार को हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से अलग से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही कैबिनेट विस्तार व दायित्वों को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
