जिला अध्यक्ष पद से किया गौतम को निष्कासित वहीं अरविंद को बनाया जिलाध्यक्ष
रामपुर/काशीपुर:(आरिफ खान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट) बेटी के प्रेम विवाह से खफा उधम सिंह नगर बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी और दामाद को गोली मार दी दोनों गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती हैं वहीं बसपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद गौतम को तत्काल पद हटा दिया गया है खटीमा के जिला पंचायत सदस्य अरविंद गौतम को जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर बनाया गया है दमाद पीएससी की बरेली बटालियन में प्रशिक्षु है पुलिस ने युवती के पिता भाई और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है घटना यूपी के टांडा थाना क्षेत्र के गांव सेदनगर की है काशीपुर निवासी बसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम की बेटी कामिनी ने सेदनगर के प्रशांत से पिछले माह प्रेम विवाह किया था इससे विनोद खफा थे प्रशांत इन दिनों छुट्टी पर घर आया था इसकी जानकारी पर विनोद कुमार बेटे रवि कांत और भाई महावीर गौतम के साथ बेटी को लेने से सैदनगर पहुंचे लेकिन कामिनी घर लौटने को तैयार नहीं थी इस पर विनोद ने बेटी और दामाद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी और भाई बेटे के साथ भाग गया टांडा के कोतवाल माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है पुलिस गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दे रही है जल्दी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
