(सगीर चंकी पांडे, ठाकुरद्वारा मंडल क्राइम रिपोर्टर) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोबा के जिस एसपी को 9 सितंबर को सस्पेंड किया था, अब उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।महोबा जिले के कबरई थाने में शुक्रवार की शाम पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक थानाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ गोली लगने से घायल पत्थर व्यवसायी के भाई ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।
महोबा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजकुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि “संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल कबरई के पत्थर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी के भाई रविकांत की तहरीर के आधार पर पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार, पूर्व कबरई थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला और सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त के खिलाफ आईपीसी की धारा-387 (जबरन धन वसूली), 307 (हत्या के प्रयास) और 120बी (साजिश रचना) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा-7/8 के तहत शुक्रवार की शाम ममाला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।”

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
