काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित सहोता हॉस्पिटल के सामने आज मुंशी जी का ढाबा नामक संस्थान का बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशरफ एडवोकेट ने फीता काटकर उद्घाटन किया । यहां बता दे की मुंशी जी का ढाबा नामक संस्थान पर एक ही छत के नीचे बटर चिकन, काली मिर्च, चिकन मुगलई, चिकन तंदूरी, के साथ-साथ यहां पर वेज खाने का भरपूर इंतजाम है, यहां पर लोग अपनी फैमिली के साथ भी इन व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं। ढाबे के मालिक समर खान ने बताया कि इस ढाबे पर कुशल कारीगरों द्वारा खाना तैयार किया जाता है , खाने की गुणवत्ता को लेकर पूरा ध्यान दिया जाता है। मजे की बात यह है कि मुंशी जी का ढाबा 24 घंटे आपको खुला मिलेगा , जिस समय भी लोगों को खाने की आवश्यकता है इस ढाबे पर आ सकते हैं और भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अशरफ एडवोकेट के अलावा पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर यूनुस चौधरी ,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ एम ए राहुल, रफी खान ,अज्जू खान, अजीम खान, फैजुर रहमान, हसन नूरी, फिरोज पार्षद, निक्कू खान, एफ यू खान, मोहम्मद नफीस ,राम सिंह, विपिन कुमार, भल्ला जी, लखविंदर सिंह, सुखराम सिंह ,दर्शन सिंह, हनीफ गांधी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com