बताया जा रहा है कि वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे। बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे वह विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
