भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज इजाफा देखा जा रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए।
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में 1,114 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 47,54,357 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें से 9,73,175 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 37,02,596 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 78,586 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 12 सितंबर तक 5,62,60,928 नमूनों की जांच की गई है। इसमें से 10,71,702 नमूनों की जांच कल की गई है।
देश में बढ़ रहा रिकवरी रेट
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी है, लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है। मई से सितंबर के बीच कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार से बढ़कर 36 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोविड-19 रिकवरी मई में 50,000 थी, जो सितंबर में 36 लाख से अधिक हो गई है। हर दिन 70,000 से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर रहे हैं। भारत में रिकवरी रेट सक्रिय मामलों की तुलना में 3.8 गुना है। मंत्रालय ने बताया, उच्च और आक्रामक परीक्षण के माध्यम से प्रारंभिक पहचान करना, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता वाले नैदानिक देखभाल की मदद से इन उत्साहजनक परिणामों को पाया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
