कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि ढेला नदी पर निर्मित नेशनल हाईवे का हिस्सा टूट कर इस तरह से अचानक गिरना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सौभाग्य की बात है कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था।
श्रीमती मान कहा कि नेशनल हाईवे पर पुल का इस तरह से ध्वस्त होना बहुत ही गंभीर विषय है क्योंकि यह मामला जनता की सुरक्षा से जुड़ा है।यह नेशनल हाईवे निर्माण के समय से ही काफी सुर्खियों में रहा है।
उन्होंने कहा कि एनएच घोटाला उत्तराखंड का सबसे बड़ा घोटाले के रूप में उभर कर आया था अब परिणाम हम सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि ढेला नदी पर जो पुराना पुल बना हुआ है वह लगभग 50 वर्ष पुराना है और आज भी ठीक-ठाक चल रहा है और नेशनल हाईवे को चलते हुए लगभग दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं पुल अपनी ख़राब गुणवत्ता के चलते ध्वस्त हो गया।
श्रीमती इंदु मान ने आगे कहा कि दोनों पुलों की यदि तुलना करें तो पुराने पुल को बनवाने वाले इंजीनियर ,लोक निर्माण विभाग, ठेकेदार व सरकार आदि ने अपना उत्तरदायित्व बेहतर तरीके से निभाया होगा परन्तु नेशनल हाईवे पर ढेला नदी पर बना नया पुल दो वर्ष भी नहीं टिक पाया और ध्वस्त हो गया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं बहुत ही गंभीर विषय है। आखिर इस तरह हम कैसे विकास कर सकते हैं ?
यह वर्तमान सरकार एवं बनाने वाली कंपनी पर आज हमारे सामने बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
