जसपुर के ग्रामीणों को उधान विभाग जशपुर के सहयोग से एवं आत्मा योजना के ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में 300 निशुल्क फलदार पौधे वितरित किए गए जिसमें 250 पौधे लीची के और 50 पौधे आम के थे वही अध्यक्ष मुख्त्यार सिंह घुम्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गांव रामनगर बंन में फल उधान विभाग जसपुर के सहयोग से 300 फलदार पौधों का वितरण किया गया है जिसमें 250 लीची के पौधे और 50 आम के पौधे हैं जिनके एवज में प्रत्येक ग्रामीण से उसका आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर एक पौधा दिया जा रहा है इस प्रकार एक आधार कार्ड एवं राशन कार्ड पर एक पौधा दिया गया है
वही ग्रामीणों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका पौधे लेने का मुख्य उद्देश्य वृक्ष लगाना है और हम सब को मिलकर पौधे लगाने चाहिए क्योंकि वृक्ष लगाने से वातावरण एवं पर्यावरण शुद्ध एवं साफ बना रहता है तथा पौधे एवं वृक्ष हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसकी वजह से हम सुरक्षित रहते हैं तथा अनेक प्रकार की बीमारियों से भी बचते हैं तथा वृृ्क्ष हमें अनेक प्रकार के फल देते हैं और धूप एवं गर्मी से बचने के लिए छाया भी प्रदान करते तथा जलाने के लिए लकड़ी भी प्रदान करते हैं इस प्रकार अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराकर अमूल्य जीवन भी प्रदान करते हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com