मुरादाबाद जिला कलेक्ट्रेट पर 423 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर भारत किसान यूनियन ने उनकी मांगों को लेकर समर्थन दिया और भारत के मिसाइल मैन पूर्व .राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की 8वीं पुण्यतिथि के मौके पर आलू सोयाबीन की तायरी का संयुक्त भोजन किया गया। समाज में भाईचारे का संदेश दिया। कलाम साहब की जीवन पर रोशनी डालते हुए भारत किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा ने कहा आपका जीवन शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा देता है और अपना प्रयास जब तक करते रहे जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना कर ले। उनका कथन था कि सपने पूर्ण करने के लिए जागना जरूरी है जागते हुए सपने पूर्ण करें नींद के कभी सपने पूरे नहीं होते । डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत रत्न ऐसे महापुरुष थे जिनके बच्चों और गरीबों से बहुत लगाव था शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बहुत प्रयास किए हैं उनकी आखिरी सांस भी बच्चों के लिय शिक्षा का प्रयास था बच्चों के बीच प्राइमरी स्कूल में अंतिम सांस ली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उस्मान अली मुस्लिम चौधरी, अताउर रहमान, मुस्लिम सैफी, असलम पंचायती, अरहम अली असांरी, मोहम्मद इलियास सरदार गुरमीत सिंह बेदी, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र वाल्मीकि, दानिश मलिक, आदि उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com