काशीपुर। उत्तराखंड
टांडा उज्जैन स्पंदन केंद्र पर हजार सुनहरे दिन के क्रियाकलापों की जानकारी के साथ किचन गार्डन बनाने की जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीरू सिंह ने गर्भवती ओर धात्रीक महिलाओं को प्रोटीन आहार टीकाकरण के बारे में जागरूक करने के साथ साथ एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया।
नीरू सिंह ने एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खून की कमी के दौरान आयरन और फोलिक एसिड का सेवन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली भी निकाली गई। जागरूक रैली के दौरान घर में ही किचन गार्डन बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने नीरु सिंह का धन्यवाद किया। इस दौरान नीरु सिंह के अलावा सोना, संध्या, पवन, प्रेमा, अनीता, नीलू, मीना तथा बीना शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
