मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से मानसखंड कॉरिडोर के सड़क नेटवर्क के लिए सहयोग की मांग करेंगे। साथ ही देहरादून-टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल, मसूरी टनल व सैद्धांतिक तौर पर मंजूर हो चुके आधा दर्जन स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग भी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को नई दिल्ली में होंगे। वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नई दिल्ली के पिछले दौरे में उन्होंने गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गडकरी से मानसखंड कॉरिडोर के सड़क नेटवर्क के लिए सहयोग की मांग करेंगे। साथ ही देहरादून-टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल, मसूरी टनल व सैद्धांतिक तौर पर मंजूर हो चुके आधा दर्जन स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग भी कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी मंत्रालय को भेजे गए रोपवे के प्रस्तावों का मसला उठाने की भी तैयारी है। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com