प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नेताओं के साथ बैठक की। विपक्षी दलों का इंडिया नामक गठबंधन बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की नीतियों, देश के बिगड़ते हालात, मणिपुर में साम्प्रदायिक तबाही, गरीबों के लिए उठाई गई राहुल की आवाज आदि मसलों के विरोध में रविवार को जंतर मंतर पर मौन सत्याग्रह करेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ उसके कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नेताओं के साथ बैठक की।

बाबरिया ने कहा कि मणिपुर दंगों में दो महिलाओं को नग्न करके उनके साथ दरिंदगी करने के मामले में पूरे देश में रोष है। मणिपुर जल रहा है और भाजपा की सरकार हिंसा और दंगों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब गरीबों की आवाज और इन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उसको दबाने का प्रयास किया जाता है। वहीं पिछले नौ वर्षों में महंगाई व बेरोजगारी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com