एक पक्ष के यहां कुछ रिश्तेदार आए थे। इस पर दूसरे पक्ष को शक हुआ कि विवाद के लिए रिश्तेदारों को बुलाया गया है। इस पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली-गलौज हो गई। रुड़की के कमलेपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अब तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमेलपुर गांव में गुलबहार और कामिल पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। करीब एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के यहां कुछ रिश्तेदार आए थे। इस पर दूसरे पक्ष को शक हुआ कि विवाद के लिए रिश्तेदारों को बुलाया गया है। इस पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली-गलौज हो गई।

मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग भी की। बवाल की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बीएल भारती पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। इस बीच दोनों पक्ष घर से फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

कमेलपुर गांव में दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पक्ष सड़क और दूसरा पक्ष छत से पथराव करता नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों पक्षाें के लोगों की पहचान कर रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com