मेडिकल स्टोर से नशीले कैप्सूलों की तस्करी कर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से कैप्सूल के 60 पत्ते बरामद किये है। आरोपी काशीपुर के मेडिकल स्टोर से खरीदकर बाजपुर में नशेडि़यों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया है।
आप अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिटी अभय सिंह ने उक्त मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिला स्तर पर चलाये जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान में टांडा उज्जैन व बांसफोडौन चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टांडा उज्जैन क्षेत्र से दविश देते हुए ग्राम बांसखेड़ी थाना बाजपुर निवासी कुलवंत सिंह पुत्र जीत सिंह को गिरफ्रतार करते हुए उसके कब्जे से 1360 नशीले कैम्पूल समेत तस्करी में लिप्त स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काशीपुर के मेडिकल स्टोर से नशे के कैप्सूल खरीदकर बाजपुर में नशेडि़यों को महंगे दामों में बेचने के लिए लेकर जा रहा था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
