ठाकुरद्वारा । ग्राम नगलिया नारायन के मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर परेशान ग्रामीणों की सुध लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। परेशान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की हैl निकटवर्ती गांव नगलिया नारायन से काशीराम आवासीय कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत पिछले दो वर्षों से बेहद खराब है। बरसात में इस रास्ते की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है मुख्य रास्ता होने के कारण ग्रामीणों का इसी रास्ते से आना जाना लगा रहता हैl लेकिन इस रास्ते मे हर समय कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों का आना जाना मुहाल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अनेकों बार इसी रास्ते को सही कराने को लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान से भी कहा लेकिन उनके हाथ निराश ही लगी।बताते चलें कि उक्त रास्ता गाँव का मुख्य रास्ता होने के साथ साथ ही कब्रिस्तान व शमशान घाट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और जब कोई मृत्यु हो जाती है तो ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है जो काफी परेशानी भरा होता है।रास्ते की बदहाली व ग्राम प्रधान की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर शीघ्र ही मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की हैl इस दौरान विजेंद्र प्रजापति, रईस अहमद, जफर अंसारी, गुड्डू आदि ग्रामीण मौजूद रहेl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com