काशीपुर के थाना आईटीआई क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर, हेमपुर इस्माइल गाँव से होकर गुजरने वाली बहला नदी का अचानक जलस्तर बड़ने से गांव में आए पानी के कारण लगभग 100 से अधिक लोग अपने अपने घरों में फस गए और उन्होंने छत पर जाकर अपनी जान बचाई जहां उक्त खबर से प्रशासनिक में हड़कंप मच गाया और तत्काल स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ तथा उच्च अधिकारी गण मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद बचाव कार्यों को तेज कर दिया।
वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं बचाव/रेस्क्यू कार्य की अगुवाई की गई जहां एसडीआरएफ की टीम ने रात भर बचाव कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पानी में फसने वाले सभी लोगों को साथ बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, उप जिला मजिस्ट्रेट काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई तथा पुलिस के उप निरीक्षक व आरक्षी गणों द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए कुल 106 लोगों/बच्चो को एनडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com