रामनगर।रामनगर व पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह से लगातार हुई तेज मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह ठहर गया तो वहीं लगातार बारिश के बाद कोसी बैराज का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ढेला नदी व बेलगढ़ स्थित बरसाती नाला भी उफान पर आने के कारण यहां भी घंटों तक यातायात बाधित रहा सिंचाई विभाग के जेई जावेद अहमद ने बताया कि गुरुवार सुबह से हुई बारिश के कारण कोसी बैराज का जलस्तर 6 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया।उन्होंने बताया कि मानसून सत्र को लेकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट मूंड पर है उन्होंने सभी लोगों से बरसात के दौरान नदियों में प्रवेश ना करने एवं बरसाती नालों को पार न करने की अपील की है तो वहीं बारिश के बाद रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ बरसाती नाला भी उफान पर आने के बाद इस नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई करीब 1 घंटे से अधिक तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा बरसाती नाले में पानी कम होने के बाद लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए। वही ढेला नदी और धनगड़ी नाले भी उफ़ान पर रहे।ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी,कोतवाल अरुण कुमार सैनी,एसएसआई अनीस अहमद पुलिस बल के साथ टेक्टर पर पहुंचे और जलस्तर कम होने पर दोनों और के वाहनों को पार कराया। एसडी एम गौरव चटवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।अनावश्यक रूप से बाहर ने निकले। पानी कम होने पर ही वाहन पार करे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
