काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित होटल मेनोर में आज कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री केजीसीसीआई ने होटल के सभागार में 34 वां वार्षिक अधिवेशन मनाया इस अवसर पर नवनियुक्त केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहां की हमारे उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर का काफी अभाव है। हमारी प्राथमिकता यही रहेगी की हम अपनी प्रदेश सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे रोड कनेक्टिविटी, रेलवे कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी इन सबको प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि बिना इन सबके हम मार्केट में व्यवसाय नहीं कर सकते और हम सरकार जो निर्यात बढ़ाना चाहती है इस सबके लिए हमे इंफ्रास्ट्रक्चर की विशेष आवश्यकता है। इसके साथ साथ पावर सप्लाई के विषय में भी उसको भी सुदृढ़ करना होगा। इसके अलावा जो भी विषय हमारे सामने आते रहेंगे उनको हम सरकार के सामने रखेंगे। इसी दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विनीत सिंघल ने कहां की
ये हमारा चौतीसवा वार्षिक आमसभा है। इसमें हमारी इलेक्शन की रिपोर्ट प्रेजेंट की जाती है। जो नई मैनेजमेंट कमेटी आई है मैं उसका स्वागत करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं जिस हिसाब से 34 वर्षों से हमारा चैंबर काम करता आया है उस हिसाब से ही आगे काम करते रहेंगे और इंडस्ट्री की जो समस्याएं सरकार के आगे रखनी होती हैं उसको हम रख पाएंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com