9 यूपी गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. मुरादाबाद द्वारा दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आई.एफ.टी.एम. यूनिवर्सिटी मे किया जा रहा है

इस प्रशिक्षण शिविर में मुरादाबाद, धामपुर, बिजनौर, चन्दौसी, अमरोहा, के विभिन्न कालिजों की 386 छात्रा एन.सी.सी. कैडिटस भाग ले रहे हैं। इस शिविर के कैम्प कमांडेन्ट कर्नल राजेश मिश्रा हैं।

शिविर के पांचवे दिन सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण एन०सी०सी० ग्रुप मुख्यालय बरेली के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा के आगमन पर छात्रा कैडिटों द्वारा गार्ड आफ आनर पेश किया गया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने शिविर मे कैडिटों के रहन सहन, खान पान व कैडिटों का दिये जा रहे प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कैडिटों का सम्बोधित करते हुए बताया कि एन.सी.सी. के प्रशिक्षण के द्वारा युवाओं में चरित्र, साहस, मैत्रीभाव, अनुशासन, नेतृत्व, धर्मनिर्पेक्षता, खेल भाव और सेवा भाव विकसित कर उन्हें सुयोग्य नागरिक बनाना है वहीं बेरोजगारी के इस युग में सरकार ने एन.सी.सी. स्पेशल एन्ट्री स्कीम द्वारा ऐसे एन.सी.सी. कैडिटों के लिये सेना में अधिकारी बनने के द्वार खोला है जो एन. सी.सी. कैडिट ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में ‘ए’ और ‘बी’ ग्रेड में उत्तीर्ण करते हैं और स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सम्मलित हुए बिना सीधे SSB साक्षात्कार द्वारा सेना में कमीशन प्राप्त होता है। अतः आप सभी कैडिटों को चाहिए की इस शिविर के प्रशिक्षण को गहनता से ग्रहण करें, यह आपके जीवन को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आप सभी एन.सी.सी. परीक्षा में अच्छी ग्रेडिंग से पास होने हेतु जी तोड मेहनत करनी चाहिए।

इसी मौके पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने आई.एफ.टी.एम. यूनिवर्सिटी के चांसलर राजीव कोठीवाल से एन.सी.सी. की गतिविधियों में तीव्रता लाने हेतु मुलाकात की।

इस अवसर पर मेजर सोनिया बिन्द्रा, कैप्टन मनी बंसल, कैप्टन सुनीता लेफ्टिनेन्ट शिल्पी गुप्ता, लेफ्टिनेन्ट नंन्दिनी, लेफ्टिनेन्ट सुखरानी थर्ड आफीसरा ज्योति, थर्ड आफीसर कल्पना, थर्ड आफीसर कंचन, जी.सी.आई करुणा त्यागी, केयर टेकर अल्का चौहान, मीना कुमारी, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार पूरन सिंह, सूबेदार धनवीर सिंह, हवलदार सुमेर सिंह, सोमपाल सिंह, भीम सिंह, श्रीमती पुष्पा, राहुल सैनी एंव एन०सी०सी० कैडिटस आदि मौजूद थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com