प्रेम प्रसंग के दस साल बाद भीलवाड़ा में एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की हत्या कर दी। गला दबाने के बाद आरोपी प्रेमी ने चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक विवाहिता हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना शहर के बनेडा थाना इलाके की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ की रहने वाले शादीशुदा महिला प्रेमलता (42) और माताजी का खेड़ा निवासी दौलत सिंह राजपूत के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे, यहां हुई मुलाकात के बाद दोनों में जान पहचान हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दौलत रोजाना शराब पीने का आदी है, इसके चलते उनमें आए दिन झगड़ा होता था।
रोजाना के झगड़े को लेकर वह अपनी प्रेमिका प्रेमलता से परेशान हो गया था। इस कारण वह प्रेमलता से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की खौफनाक साजिश रची। आरोपी दौलत योजना के अनुसार शुक्रवार रात को प्रेमिका को घुमाने की बात कहकर बाइक से मानपुरा की पहाड़ियों पर ले गया। जहां उसने प्रेमलता था की गला दबाकर हत्या कर दी, शव की पहचान ना हो इसलिए उसने चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया और फिर फरार हो गया।
पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में विवाहिता के प्रेमी दौलत का नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंची तो वह लापता था, इसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।
पुलिस ने थाना इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मृतका और उसके प्रेमी दौलत की कॉल डिटेल भी निकाली गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और सक्रिय हुई। आरोपी दौलत की गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी दौलत ने बताया कि वह शराब पीने आ आदी है। इस बात को लेकर उसकी प्रेमिका आए दिन उससे झगड़ा करती रहती थी। इससे वह तंग आ गया था और प्रेमिका प्रेमलता से पीछा छुड़ाना चाहता था। 22 जून की शाम वह उसे घुमाने के बहाने बाइक से पहाड़ियों पर ले गया और उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
