करीब 50 से 60 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है। उधर, बिजली की कमी से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लगातार दूसरे दिन एक से दो घंटे की कटौती की गई है। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में सीधे 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ मांग और बढ़ सकती है। बिजली किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में एक से दो घंटे की कटौती की गई। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही, बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को प्रदेश में एक दिन की बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट थी, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच करोड़ 10 लाख यूनिट पहुंच गई। 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल के पास अभी चार करोड़ 70 लाख यूनिट तक बिजली मुहैया है।
करीब 50 से 60 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है। उधर, बिजली की कमी से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लगातार दूसरे दिन एक से दो घंटे की कटौती की गई है। यह कटौती ग्रामीण इलाकों में की गई है। माना जा रहा कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकती है, जिसकी वजह से बिजली कटौती छोटे कस्बों और शहरों तक भी पहुंच सकती है।
हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि बाजार से लगातार बिजली की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार के लिए भी शॉर्ट टर्म टेंडर से बिजली खरीदी गई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
