रामनगर रोड स्थित रामलीला सभागार में सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने एक विचार गोष्ठी में कहा कि काशीपुर में हमारा प्रोग्राम 3 दिन तक चलेगा जिसमें ईश्वर आराधना, मानव प्रेम, राष्ट्र प्रेम, परलोक और पुनर्जन्म हमारे विषय रहेंगे। पूरी मानवता के लिए हमारा यही संदेश होता है कि यदि हम अच्छे काम करेंगे तो परिणाम अच्छे आएंगे। सब मनुष्य के अपने अपने विचार होते हैं, जो अपने विचारों का शोधन कर लेता हैं, वह अपने समाज के लिए उच्च कार्य करता है। और जो अपने विचारों का शोधन नही कर पाता उसका अपना जीवन निम्नता में चला जाता है और समाज के साथ भी वह वही निम्न्ता करता है। इस दुनिया में हमें बहुत थोड़े से समय के लिए भेजा गया है तो हमे चाहिए कि बहुत सावधानी से कार्य करें। किसी भी मनुष्य का हृदय ना दुखाए अपने से कमजोर व्यक्ति का हमेशा सहयोग करें मानवता सहयोगी हमारे जीवन को ओतप्रोत कर देता है और मानव सेवा करने से जीवन को शांति प्राप्त होती है यह जीवन अमूल्य है इसको व्यर्थ ना जाने दे ईश्वर की साधना करें और बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों की तरफ अपना रुख करें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
